Image default
Entertainment

सुशील शिक्षण संस्था सार्वजनिक मित्र मंडल ने उत्साह से मनाया श्रीगणेशोत्सव!

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद राहुल शेवाळे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, आप मुंबई अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, मुंबई क्षेत्र उपाध्यक्ष एड. संदीप काटके, विधायक श्रीप्रसाद लाड की गणेशोत्सव में सदिच्छा भेंट!

मुंबई (व्हाट्सएप- 8302755688). सुशील शिक्षण संस्था सार्वजनिक मित्र मंडळ, न्यु पारशी चाळ, धारावी में श्रीगणेशोत्सव का 56 वां साल था. इस मंडल की ओर से मंडळ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष माधव व्ह्टकर द्वारा पूर्ण साल मुंबई और राज्यस्तरीय स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

इस साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके साथ संसदीय लोकसभा गटनेते राहुल शेवाळे और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, आप मुंबई अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, मुंबई क्षेत्र उपाध्यक्ष एड. संदीप काटके, विधायक श्रीप्रसाद लाड ने गणेशजी के दर्शन करके मंडल को सदिच्छा भेंट दी है, इस साल अनंत जोग और कई जानेमाने सिने कलाकारों ने भी इस मंडल को सदिच्छा भेंट देकर गणेशजी के दर्शन लिये हैं!

मनीष माधव व्ह्टकर और कार्यकारी बोर्ड की ओर से पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे को श्री गणेश प्रतिमा भेंट की गई.

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और मुंबई अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा-मेनन और मुंबई क्षेत्र उपाध्यक्ष एड. संदीप काटके ने भी सदिच्छा भेंट की, तो विधायक श्रीप्रसाद लाड ने भी सदिच्छा भेंट की, इस तरह से सुशील शिक्षण संस्था सार्वजनिक मित्र मंडल ने उत्साह से मनाया श्रीगणेशोत्सव!

Related posts

प्रेस रिव्यूः बहुत कठिन दौर से गुजर चुके हैं अनुराग!

BollywoodBazarGuide

Thats how Celebs boost their immunity !

BollywoodBazarGuide

Fans make you who you are, say TV actor…

BollywoodBazarGuide

Leave a Comment