Image default
Editor's Picks Education Song

Education Song… Newton’s Three Laws of Motion!

न्यूटन के गति के नियम….

न्यूटन ने दिए हैं गति के तीन नियम
जानोगे तो समझोगे वस्तु का व्यवहार
पहला नियम है जड़त्व का नियम
ये कहता है कोई भी वस्तु
अपनी विरामावस्था में या
सीधी रेखा में गतिमान रहती है
जब तक उस पर
कोई बाहरी बल न लगे
जैसे फुटबॉल पड़ी रहती है तब तक
कोइ्र किक न मारे जब तक!
न्यूटन का दूसरा नियम है
संवेग का नियम
जो कहता है किसी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर
उस पर लगाए गए बल के समानुपाती होती है
और बल की दिशा में होती है
जैसे क्रिकेट की बॉल को पकड़ते समय
हाथ पीछे खींच लो
इससे संवेग परिवर्तन का समय बढ़ जाएगा और चोट भी कम लगेगी!
न्यूटन का तीसरा नियम है
क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम 
जो कहता है प्रत्येक क्रिया की सदैव
एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है
जैसे रॉकेट का उड़ना
गैस को पीछे धकेलने की क्रिया में
प्रतिक्रिया में रॉकेट आगे बढ़ता है!

Related posts

कामिनी खन्ना के मुन्नी और चुन्नू के गीत रिलीज!

BollywoodBazarGuide

ऋतिक रोशनः क्या एक हाथ में दो अंगूठे लकी होते हैं? शायद, हां! इसीलिए….

BollywoodBazarGuide

Aartii Naagpal…. Happy Deepawali!

BollywoodBazarGuide

Leave a Comment