Image default
Pradeep Dwivedi

नेशनल फॉरेंसिक फीस्ट प्रमाण 3.0 वड़ोदरा में आयोजित 

वड़ोदरा

 पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा में शुक्रवार को फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों के लिए प्रमाण 3.0 नेशनल फॉरेंसिक फीस्ट क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन का आयोजन  किया गया जिसमें भाग लेने के लिए देश भर के फॉरेंसिक साइंस विद्यार्थी वड़ोदरा पहुंचे l नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर से संबद्ध नरनारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी जेतलपुर अहमदाबाद के विद्यार्थियों का दल इस नेशनल कंपटीशन में भाग लेने के लिए वडोदरा पहुंचा है जिसमें लय द्विवेदी, इशीका झा, वंशिका जयसिंघानी, प्रयूशी पटेल,  प्रियंका जानी शामिल है l 

फॉरेंसिक साइंस यानी अनुत्तरित प्रश्नों को सुलझाने के लिए अध्ययन, जांच,  अनुसंधान, तार्किक एवं वैज्ञानिक आधार पर समस्या समाधान के लिए सतत प्रयास और सटीक विश्लेषण कर सत्य को बाहर लाने की प्रक्रिया l वर्तमान दौर में कुछ नया और बेहतर कार्य करने की सोच के साथ अध्ययन कर रहे हैं विद्यार्थियों को फॉरेंसिक साइंस और साइबर सिक्योरिटी का विषय काफी रास आ रहा है l यह विद्यार्थियों को किसी काम के प्रति समर्पित भाव से जुट कर बेहतर परिणाम अर्जित करने की प्रेरणा ही नहीं देता है बल्कि अपराधिक व्यवस्थाओं व समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त करने में भी मदद करता है और यह कार्य उनके राष्ट्र के प्रति उनकेसमर्पण और सहयोग की भावना को सशक्त बनाता है l

क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन पर केंद्रित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को विभिन्न आपराधिक मामलों को लेकर उनका प्रभावी ढंग से अध्ययन करने, जांच करने, अनुसंधान करने, साक्ष्य को प्रमाणित करने तथा समग्र मूल्यांकन के आधार पर सत्य को बाहर लाने कि उनकी मानसिक व तार्किक क्षमता के आधार पर उनके कार्य का मूल्यांकन करेगी l मूल रूप से किसी भी अपराधिक मामले की जांच के लिए अपराध के कारण, अपराधिक प्रक्रियाओं का अनुसंधान, अपराध प्रवृति के लोगों द्वारा की जाने वाली गलतिया और उन्हें ढूंढना, अपराध करने वालों की मानसिक स्थिति, अपराध के परिणाम और अपराध के प्रभाव का समग्र आकलन कर निष्कर्ष निकाला जाता है और यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के इसी गुण का न केवल मूल्यांकन करेगी बल्कि उन्हें अपने कार्य को और बेहतर बनाने की प्रेरणा भी देगी l

Related posts

HUL axes ‘fair’ from ‘Fair & Lovely’, Celebs Appreciates changing mindet

BollywoodBazarGuide

NFSU कैंपस नई दिल्ली में नेशनल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कंपीटीशन ANVAKRIT -2.0 प्रारंभ 

BollywoodBazarGuide

अंक ज्योतिष से जाने प्रेम में किससे निभेगी, किसकी ‘लव स्टोरी’ चलेगी?

BollywoodBazarGuide

Leave a Comment