Image default
Pradeep Dwivedi

NFSU कैंपस नई दिल्ली में नेशनल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कंपीटीशन ANVAKRIT -2.0 प्रारंभ 

नई दिल्लीl नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में नेशनल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कंपीटीशन NFSU के नई दिल्ली कैंपस में प्रारंभ हुआ l इसमें भाग लेने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से एनएफएसयू के विद्यार्थी नई दिल्ली पहुंचे हैं l इस नेशनल कंपटीशन में भाग लेने के लिए विभिन्न स्तरों पर क्रमवार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और देशभर के चयनित विद्यार्थी नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं l 
एनएफएसयू के दिल्ली कैंपस में नेशनल कंपटीशन में भाग लेने के लिए पहुंचे सभी विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था तथा आयोजन के बेहतर प्रस्तुतीकरण की व्यवस्था की गई है l 
उद्घाटन समारोह भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं डिजी आलोक रंजन, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति नवीन सिन्हा, जॉइंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस संजय त्यागी  के सानिध्य में हुआ l NFSU गांधीनगर के वाइस चांसलर पद्मश्री डॉ जे एम व्यास नेशनल कंपटीशन का उद्घाटन कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से जुड़े l 
उद्घाटन समारोह के आरंभ में NFSU नई दिल्ली की कैंपस डायरेक्टर डॉ. (प्रो) पूर्वी पोखरियाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला l डॉ. (प्रो) मीनाक्षी सिन्हा प्रभारी नेशनल कंपटीशन ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी l इस नेशनल कंपटीशन के दौरान क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के तहत फॉरेंसिक साइंस व साइबर सिक्योरिटी से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा l NFSU के देहली कैंपस सैक्टर 3, रोहिणी मे आयोजित नेशनल कंपीटीशन गतिविधियां उद्घाटन के बाद प्रारंभ हुई l
नेशनल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कंपीटीशन के तहत प्रथम चरण में कैस फाइल इन्वेस्टिगेशन के तहत 10 से 20 जनवरी के बीच प्रतियोगिता का संचालन किया गया जिसमें चयनित संभागियों ने 23 व 24 जनवरी को पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से द्वितीय चरण में भाग लिया l द्वितीय चरण में चयनित संभागी 11 से 13 जनवरी तक NFSU के नई दिल्ली कैंपस में आयोजित नेशनल कंपीटीशन के अंतिम चरण ऑन कैंपस क्राइम सीन में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं l
ध्यान रहे शिक्षा के नवीनतम नवाचार फॉरेंसिक साइंस एवं साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में युवाओं की रुचि अब नियमित रूप से बढ़ती जा रही है l यह दोनों विषय युवाओं को कुछ नवीन करने के साथ ही किसी भी मामले की तह तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं इन क्षेत्रों में अध्ययन की प्रक्रिया के दौरान भी युवाओं को नई तकनीकी और नवीनतम सुविधाओं से रूबरू होने और उनके उपयोग का भी अवसर मिलता है जिससे युवाओं की इस क्षेत्र में भागीदारी नियमित रूप से बढ़ती जा रही है l  नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के देशभर में कई कैंपस बने हुए हैं जहां प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होती है l देशभर से नेशनल कंपटीशन में जुटे फॉरेंसिक साइंस व साइबर सिक्योरिटी के विद्यार्थियों को इस दौरान NFSU नई दिल्ली केंपस में उपलब्ध ज्ञानवर्धक सूचनाओ से भी रूबरू होने का मौका मिल रहा है l

Related posts

अंक ज्योतिष से जाने प्रेम में किससे निभेगी, किसकी ‘लव स्टोरी’ चलेगी?

BollywoodBazarGuide

Director Rhythm Sanadhya speaks on Mahashivratri’s significance!

BollywoodBazarGuide

नेशनल फॉरेंसिक फीस्ट प्रमाण 3.0 वड़ोदरा में आयोजित 

BollywoodBazarGuide

Leave a Comment