Image default
Pradeep Dwivedi

राष्ट्रीय एसटीटीपी का आयोजन 10 से 14 फरवरी तक! 

अहमदाबाद (व्हाट्सएप- 8875863494)

नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी (NSIT-IFSCS) जेतलपुर, अहमदाबाद में GUJCOST प्रायोजित राष्ट्रीय स्तर के एक सप्ताह के हाइब्रिड शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम “AI Sentinel: Pioneering Cyber Security and Digital Investigation” शीर्षक के अंतर्गत 10 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शास्त्री स्वामी आत्मप्रकाश एवं शास्त्री स्वामी पुरुषोत्तम प्रकाशदास के सानिध्य में एक समिति का गठन किया गया है जिसके मुख्य संरक्षक संस्थान प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष धर्मेश वंडरा, संरक्षक प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शैलेश अय्यर एवं कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा, संयोजक संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ निकुंज थहिलरमाणि, आयोजन सचिव सहायक प्राध्यापक विनय असेरी, समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ आकाश ठक्कर हैं एवं आयोजन समिति सदस्यों में डॉ विशाली शर्मा, डॉ कल्पेश सोलंकी, डॉ सचिन देव, मिस खुशबू गौतम, अनन्त कुमार पाटिल, मिस मीनल शाह को शामिल किया गया है l
एनएसआईटी- आईएफएससीएस के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शैलेश अय्यर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम IEEE गुजरात सेक्शन से तकनीकी प्रायोजन (Technical Sponsorship) प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रहा है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है, एक अन्य प्रमुख उपलब्धि के रूप में, इस एसटीटीपी में SOEBIT_Cybersecurity, नीदरलैंड्स (यूरोप) के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग स्थापित किया गया है l जिससे यह कार्यक्रम वैश्विक शैक्षणिक एवं औद्योगिक दृष्टिकोण प्राप्त करता है।इस सहयोग के माध्यम से प्रतिभागियों को एआई आधारित साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं एवं नवीनतम प्रवृत्तियों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है कि यह कार्यक्रम IEEE स्टूडेंट ब्रांच, NSIT-IFSCS के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो कि संस्थान की नव-स्थापित IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा आयोजित पहला कार्यक्रम है।
संस्थान प्राध्यापक डॉ विशाली शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान की नवाचार, व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं वैश्विक शैक्षणिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पाँच दिवसीय इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआई इन साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक की आधार भूत अवधारणाएँ, एआई-सहायित डिजिटल फॉरेंसिक, कानून प्रवर्तन के लिए एआई उपकरण, अपराध जांच एवं कानूनी पहलू, तथा साइबर सुरक्षा की भविष्य की चुनौतियाँ एवं दिशा जैसे उन्नत विषयों को शामिल किया गया है। यह एसटीटीपी हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऑफलाइन सत्र NSIT परिसर, जेतलपुर में तथा ऑनलाइन लाइव इंटरैक्टिव सत्र रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ पूरे भारत के प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध होंगे। गुजरात के प्रतिभागियों को ऑफलाइन मोड में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद, नेटवर्किंग, किट एवं रिफ्रेशमेंट का लाभ उठा सकें, जबकि अन्य राज्यों के प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन मोड उपयुक्त रहेगा।यह कार्यक्रम वरिष्ठ स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी, शोधार्थी, फैकल्टी सदस्य, उद्योग विशेषज्ञ, नव प्रवर्तक एवं उद्यमियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जांच के क्षेत्र में उन्नत ज्ञान एवं वैश्विक मान्यता प्राप्त करना चाहते हैं।

Related posts

श्रीराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

BollywoodBazarGuide

Director Rhythm Sanadhya speaks on Mahashivratri’s significance!

BollywoodBazarGuide

Mahashivratri Is a Cosmic Homecoming for Me: A Celebrity’s Deep Bond with Mahadev

BollywoodBazarGuide

Leave a Comment