Image default
Uncategorized

यादें 8 सितंबर… जिसने माटी की महक को सुरो से सजाया!

अपनी माटी का मान कैसे बढ़ाया जाता है यह कोई भूपेन हज़ारिका (जन्म- 8 सितंबर 1926, मृत्यु- 5 नवंबर 2011) से सीखे। हिन्दुस्तान के वे ऐसे प्रतिभावान कलाकार थे जिन्होंने अपने गीत खुद लिखेे, संगीतबद्ध किये और गाए थे। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण जैसे कई रचनात्मक क्षेत्रों में अद्भूत काम किया और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया… और शायद इसीलिए आसाम के नागरिक अपने क्षेत्र की पहचान- भूपेंद्र हजारिका के नाम से देते हैं!  जिन्होंने असमिया संस्कृति को विश्व मंच तक सम्मान दिलाया। सबसे बड़े भूपेन हजारिका के सात भाई और तीन बहनें थीं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुवाहाटी के सेणाराम हाईस्कूल में, धुबुरी की एक पाठशाला में, गुवाहाटी के कॉटन कलेजियेट स्कूल में और छठी कक्षा में  तेजपुर सरकारी उच्चतर विद्यालय में हुई। सन् 1944 में  स्नातक की उपाधि मिली तो 1946 में स्नातकोत्तर की उपाधि मिली। सन् 1952 में कोलम्बिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की। भूपेन हजारिका ने दस वर्ष की आयु में अपना पहला गीत लिखा और उसे गाया भी। असमिया भाषा की फिल्मों से भी उनका नाता बचपन में ही जुड़ गया था। उन्होंने असमिया भाषा में निर्मित दूसरी फिल्म इंद्रमालती के लिए सन्1939 में बारह वर्ष की आयु मेंं काम भी किया। सुर सम्राट हजारिका करीब सत्तर साल तक अपनी आवाज से संगीत की दुनिया में छाए रहे। अपने दम पर क्या किया जा सकता है, यह राह भूपेन हजारिका ने दिखाई…
फ्लैश बैक-
8 सितंबर, 1997- अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम खिताब मिला।
8 सितंबर, 1998- 2001 में प्रस्तावित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
8 सितंबर, 2000- भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
8 सितंबर,2002- नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
8 सितंबर, 2003- इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
8 सितंबर, 2006- महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगाँव में बम धमाके।
8 सितंबर, 2008- सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को जमानत दी।
8 सितंबर, 2008- प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोब्र्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
8 सितंबर, 2009- भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
जन्मदिन-
8 सितंबर, 1926- भूपेन हजारिका- महान गीतकार-संगीतकार।
8 सितंबर, 1933- आशा भोंसले, सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायिका।
8 सितंबर, 1910- राधाकृष्ण, हिन्दी के प्रसिद्ध कहानीकार।
पुण्य तिथि-
8 सितंबर, 1960- फिरोज गाँधी।

यादें 7 सितंबर… अशोक चक्र पाने वाली पहली महिला- नीरजा!

अशोक चक्र पाने वाली पहली महिला नीरजा भनोट (7 सितंबर, 1963 – 5 सितंबर 1986) की वीरता की कहानी हर भारतीय के लिए न केवल जानने योग्य है बल्कि अखण्ड ज्योत की तरह अखण्ड प्रेरणादायी भी है! नीरजा मुंबई में पैन ऐम एअरलाइन्स की विमान परिचारिका थीं. 5 सितंबर 1986 के पैन ऐम उड़ान 73 के अपहृत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए नीरजा आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गईं थीं. उसने आतंकियों से करीब चार सौ यात्रियों की जान बचाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया. बचपन से ही नीरजा का हवाई जहाज में बैठकर आकाश में उडऩे का सपना था जो एयर लाइन्स पैन एम ज्वाइन करके के साथ ही पूरा हुआ.

5 सितम्बर 1986 की वो समय आया जब नीरजा ने अपने जीवन का स्वर्णिम अध्याय लिखा. पैन एम 73 विमान कराची, पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर अपने पायलेट का इंतजार कर रहा था. विमान में करीब चार सौ यात्री थे. अचानक चार आतंकवादियों ने पूरे विमान को गन प्वांइट पर ले लिया. उन्होंने पाकिस्तानी सरकार पर दबाव बनाया कि वो विमान में पायलट को भेजे लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने मना कर दिया. तब आतंकियों ने नीरजा और उसकी सहयोगियों को बुलाया कि वो सभी यात्रियों के पासपोर्ट एकत्रित करे ताकि वो किसी अमेरिकन नागरिक को मारकर पाकिस्तान पर दबाव बना सके.

नीरजा ने सभी यात्रियों के पासपोर्ट एकत्रित किये लेकिन विमान में बैठे पांच अमेरिकी यात्रियों के पासपोर्ट छुपा दिए. समय निकलता गया लेकिन कोइ्र्र रास्ता नहीं निकला. नीरजा को पता चल चुका था कि आतंकवादी सभी यात्रियों को मारने की सोच चुके हैं इसलिए विमान में ईंधन खत्म होने के मौके पर अंधेरे में यात्रियों को बचाने की योजना बनी और कामयाब भी रही. सारे यात्री निकल गए लेकिन विमान में मौजूद बच्चों को बचाने के लिए रूकी नीरजा आतंकियों के निशाने पर आ गई…और! अपनी जान पर खेल कर सबको जीवन देनेवाली नीरजा भनोट की मिसाल ढूंढना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!

फ्लैश बैक-

7 सितंबर, 1965- भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा.

7 सितंबर, 1998- अंतर संसदीय यूनियन का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ.

7 सितंबर, 2002- इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने.

7 सितंबर, 2004- फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फर बने.

7 सितंबर, 2005- तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट प्रसतुत की गई.

7 सितंबर, 2006- बेरेंट्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत.

7 सितंबर, 2008- भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छुट दी.

7 सितंबर, 2008- कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया.

7 सितंबर, 2008- खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद ब्लैकहोल के अन्दर स्पष्ट देखने में सफलता प्राप्त की.

7 सितंबर, 2009- सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने गैर योजना खर्च में 10 प्रतिशत की कटौती के आदेश दिये.

7 सितंबर, 2009- हिन्दुसतान के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का खिताब जीता.

7 सितंबर, 2009- 55वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म कोजीवरम को मिला.

जन्म दिन-

7 सितंबर, 1933- इला रमेश भट्ट, अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की प्रतिष्ठित नेता. 7 सितंबर, 1948- ममूटी, मलयालम फिल्म अभिनेता.

7 सितंबर, 1887- गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक 7 सितंबर, 1934- बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक.

7 सितंबर, 1963 – नीरजा भनोट, अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका.

7 सितंबर, 1917- बानो जहाँगीर कोयाजी, हिन्दुस्तानी चिकित्सा वैज्ञानिक और परिवार नियोजन विशेषज्ञ.

पुण्य तिथि-

7 सितंबर, 1998- के. एम. चांडी, स्वतंत्रता सेनानी और गुजरात, मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल.

प्रमुख दिवस-

राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

यादें 6 सितंबर… जंग हारे पर यातना और प्रलोभन पर जीत दर्ज की!

मेजर धन सिंह थापा (जन्म- 10 अप्रैल, 1928, मृत्यु- 6 सितम्बर, 2005) परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सेनानी थे. उन्हें यह सम्मान सन् 1962 में मिला था. सन् 1962 के भारत-चीन युद्ध में जिन चार भारतीय बहादुरों को परमवीर चक्र प्रदान किया गया, उनमें से केवल एक थापा ही उस युद्ध को झेलकर जीवित रहे थे. उनके जीवन से सीखा जा सकता है कि यातना और प्रलोभन से किसी सच्चे देशभक्त को तोड़ा नहीं जा सकता है. भले ही युद्ध हार गए लेकिन दुश्मनों की यातना और प्रलोभन पर तो उन्होंने अपनी जीत दर्ज करवाई.

धन सिंह थापा भले ही चीन की विशाल सेना का सामना करने के बाद आज भी जीवित रहे, लेकिन युद्ध के बाद चीन के पास बन्दी के रूप में जो यातना उन्होंने झेली उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. धन सिंह थापा इस युद्ध में पान गौंग त्सो (झील) के तट पर सिरी जाप मोर्चे पर तैनात थे, जहां उनके पराक्रम ने उन्हें परमवीर चक्र के सम्मान का हकदार बनाया.

भारत-चीन युद्ध (1962) के दौरान भारत की सैन्य संख्या बहुत कम थी लेकिन उन परिस्थितियों में 8 गोरखा राइफल्स की बटालियन की डी कम्पनी को सिरी जाप पर चौकी बनाने का हुकुम दिया गया. उस कम्पनी की कमान मेजर धन सिंह थापा संभाल रहे थे. युद्ध के दौरान भारी पराक्रम दिखाने के बावजूद थापा शत्रु द्वारा बन्दी बना लिए गए. मेजर थापा लम्बे समय तक चीन के पास युद्धबन्दी के रूप में यातना सहतेे रहे. चीनी उनसे भारतीय सेना के भेद उगलवाने की कोशिश करता रहा लेकिन थापा न टूटे, न हारे…और स्वाभिमान के साथ हिन्दुस्तान आए!

फ्लैश बैक-

6 सितंबर, 1914- फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ.

6 सितंबर, 1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) 6 सितंबर, 2000- संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन.

6 सितंबर, 2003- फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफा.

6 सितंबर, 2006- मैक्सिको के सत्तारूढ कंजरवेटिव पार्टी के फेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति बनाए गए.

6 सितंबर, 2007- ब्रिटेन की द ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी ने मानव पशु संकर भ्रूण पर रिसर्च करने के लिए सिद्धान्त: अनुमति दी.

6 सितंबर, 2008- डी.सौब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का पद संभाला.

6 सितंबर, 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में ढेड़ किमी तक घुसपैठ की.

जन्म दिन-

6 सितंबर, 1838- दलीप सिंह, पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र.

6 सितंबर, 1929- यश जौहर, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता.

6 सितंबर, 1971- देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी.

पुण्य तिथि- 6 सितंबर, 2005- मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय जवान.

प्रमुख दिवस-

6 सितंबर, राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

Related posts

French hair and make up stylist Florian Hurel had a working birthday this year

BollywoodBazarGuide

इनसे मिलो…. पहली वागड़ी फिल्म तण वाटे के हीरो हैं- भंवर पंचाल!

BollywoodBazarGuide

Bigg Boss 13: Dalljiet Kaur’s heart to heart with Rashami Desai….

BollywoodBazarGuide

Leave a Comment